ओल्ड पेंशन बहाली को लेकर जीडी कॉलेज बेगूसराय में बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के बैनर तले विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मचारियों एवं शिक्षकों के नेतृत्व में जीडी कॉलेज, बेगूसराय के प्रांगण में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करवाने के लिए आंदोलन को और तेज करने पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी 14 सितंबर को पटना के मिलर स्कूल मैदान में प्रस्तावित रैली को सफल बनाने हेतु रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

- Sponsored Ads-

ओल्ड पेंशन बहाली को लेकर जीडी कॉलेज बेगूसराय में बैठक आयोजित 2संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से प्रखंड स्तर पर टीम गठन करने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर किशोर कुमार झा, उमाकांत राय, बलराम कुमार, अजीत कुमार झा, आशुतोष कुमार, जितेंद्र कुमार, राम भरोस ठाकुर, देवेंद्र कुमार एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article