समस्तीपुर: ड्यूटी पर तैनात गेटमैन की बेरहमी से पिटाई, गुमटी खोलने से मना करने पर दबंगों ने किया हमला

DNB Bharat Desk

बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां खगड़िया रेल सेक्शन के बीच समपार संख्या 40 C पर कार्यरत गेट मैन को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल कर्मी की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सुरेन्द्र कुमार के रूप में की गई इसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस संबंध में घायल कर्मी का बताना है कि खगड़िया की ओर से गाड़ी आने के कारण रेलवे गुमटी को बंद कर दिया जिसे खोलने के लिए कुछ लोग दबाव बना रहे थे

समस्तीपुर: ड्यूटी पर तैनात गेटमैन की बेरहमी से पिटाई, गुमटी खोलने से मना करने पर दबंगों ने किया हमला 2

मेरे द्वारा खोलने से इनकार करने पर सभी लोग आक्रोशित होकर गाली गलौज करते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की और कार्यालय में भी तोड़फोड़ की जिससे रेलवे को भी काफी नुकसान हुआ है।

Share This Article