डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर प्रखंड के मेहदौली पैक्स की वार्षिक आम सभा मंगलवार को पैक्स भवन में आयोजित की गई। मुखिया शिव शंकर महतों ने अध्यक्षता की। किसानों ने पैक्स के माध्यम से सस्ते दर पर खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही अंकेक्षण प्रतिवेदन पर चर्चा,आगामी वर्ष की कार्ययोजना, के सी सी ऋण, जे एल जी ऋण, नया गोदाम बनाने आदि पर विचार-विमर्श किया गया।
- Sponsored Ads-

पैक्स अध्यक्ष कार्तिक कुमार सिंह ने उनकी मांगों को आगे पहुंचाने का आश्वासन दिया। मौके पर किसान प्रमोद कुमार सिंह,नीतीश कुमार,सुभाष कुमार महतों, राजकुमार महतो, शंकर महतो,विनोद कुमार सिंह,विमल प्रकाश,ओम प्रकाश ठाकुर,मुकेश सिंह,हीरालाल,पप्पू सिंह आदि मौजूद थे।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
