‘बेटा’ न होने पर मां और दो मासूम बेटियों को दिया जहर, माँ दो पुत्री की हुई मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

DNB Bharat Desk

इस वक्त की एक दिल दहला देने वाली बड़ी खबर बिहार के नालंदा जिले से सामने आ रही है, जहां पुत्र की चाह ने एक पूरे परिवार को तबाह कर दिया है। रहुई थाना क्षेत्र के जगतनंदनपुर गांव में ज़हर खाने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मरने वालों में एक विवाहिता और उसकी दो मासूम बेटियां शामिल हैं।

- Sponsored Ads-

मृतका की पहचान कविता कुमारी के रूप में हुई है, जिनकी शादी करीब 10 साल पहले जगतनंदनपुर गांव निवासी पिंटू यादव से हुई थी। शादी के बाद कविता ने दो बेटियों गुंजन और सपना को जन्म दिया। मायके वालो का आरोप है कि बेटे को जन्म नहीं देने के कारण ससुराल पक्ष कविता को लगातार प्रताड़ित करता था,उसके साथ मारपीट की जाती थी और मानसिक रूप से उसे तोड़ा जाता था।

'बेटा' न होने पर मां और दो मासूम बेटियों को दिया जहर, माँ दो पुत्री की हुई मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप 2मायके पक्ष का आरोप है कि यही प्रताड़ना आखिरकार खौफनाक अंजाम तक पहुंची। परिजनों का कहना है कि ससुराल वालों ने कविता कुमारी और उसकी दोनों बेटियों को ज़हर देकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि समाज की उस कड़वी सच्चाई का आईना है, जहां आज भी बेटियों को बोझ समझा जाता है।घटना की सूचना मिलते ही रहुई थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

'बेटा' न होने पर मां और दो मासूम बेटियों को दिया जहर, माँ दो पुत्री की हुई मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप 3पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाया है ताकि हर पहलू की वैज्ञानिक जांच की जा सके। फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल भेज दिया है।मामले में हत्या का गंभीर आरोप लगाया गया है और पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। सवाल ये है कि कब तक बेटियों के जन्म की सजा मां और मासूम बच्चों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी?

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article