बनाये गए 40 परीक्षा केंद्र, 44352 छात्र छात्राएं दें रही हैं परीक्षा, देरी से पहुंचने पर दीवार फांदकर किया परीक्षा केंद्र मे एंट्री
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा जिले में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत 2 फरवरी से हो गई है, जो 13 फरवरी तक दो पालियों में चलेगी। जिले में कुल 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 44,352 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इसमें 23132 छात्र और 21220 छात्राएं शामिल है.

बिहार शरीफ में 31, राजगीर में चार एवं हिलसा में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं इसमें छात्राओं के लिए 18 एवं छात्र के लिए 22 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं. परीक्षा को शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त कराने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जूता-मौजा पर प्रतिबंध रहेगा और समय पर प्रवेश अनिवार्य होगा। सुरक्षा के लिए दंडाधिकारी, गश्ती दल व उड़नदस्ते तैनात किए गए हैं, साथ ही सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था है।
वही किसान कॉलेज परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने पर छात्राओं ने दिवार फांदकर परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश किया. वही अभिभावक एवं परीक्षार्थियों ने बताया कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था चरमराने के कारण हम लोगों को परीक्षा केंद्र पर आने में देरी हुई. परीक्षा केंद्र के बाहर कहीं छात्राये रोते हुए नजर आए.
डीएनबी भारत डेस्क
