समस्तीपुर: हसनपुर में राम जानकी ठाकुरवाड़ी से करोड़ों रुपए मूल्य की अष्टधातु की 4 मूर्तियों की हुई चोरी

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा स्थित राम जानकी मंदिर छोटी ठाकुरवाड़ी में अज्ञात चोरों ने करोड़ों रुपए मूल्य के अष्टधातु की 4 मूर्तियों की चोरी कर ली।

- Sponsored Ads-

इसकी जानकारी तब मिली जब सुबह भगवान के दर्शन के लिए पहुंची महिला ने गर्भगृह से मूर्तियों को गायब देखा। इसकी सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए हैं। बताया जाता है कि ठाकुरवाड़ी में एक पुजारी भी रहते हैं।

समस्तीपुर: हसनपुर में राम जानकी ठाकुरवाड़ी से करोड़ों रुपए मूल्य की अष्टधातु की 4 मूर्तियों की हुई चोरी 2लेकिन सुबह तक उन्हें चोरी के बारे में भनक भी नहीं लगी। बताया जाता है कि करीब सात साल पहले चोरों ने इसी गांव में बड़ी ठाकुरवाड़ी में भी अष्टधातु की मूर्तियां की चोरी कर ली थी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article