नालंदा: विकसित भारत–जी राम जी योजना से बदलेगी ग्रामीण तस्वीर,125 दिनों का रोजगार देकर मोदी सरकार करेगी गरीबों को मजबूत

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के हरगावां में भाजपा द्वारा “विकसित भारत–जी राम जी” योजना को लेकर जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि यह योजना गरीबों, मजदूरों और किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी।

इसके तहत मजदूरों को 100 की जगह 125 दिनों का रोजगार मिलेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और पलायन रुकेगा। विपक्ष के लोग जैसे ही राम का नाम सुनते हैं तो उन्हें करंट लगने लगता है.जबकि रामराज की कल्पना महात्मा गांधी ने हीं किया था.कांग्रेस की सरकार ने अपने पूर्वजों के नाम पर मनरेगा का नाम रखने का काम किया.

नालंदा: विकसित भारत–जी राम जी योजना से बदलेगी ग्रामीण तस्वीर,125 दिनों का रोजगार देकर मोदी सरकार करेगी गरीबों को मजबूत 2उन्होंने बताया कि मनरेगा में सुधार कर इस योजना को लागू किया गया है तथा कृषि मौसम में किसानों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है। डॉ. सुनील कुमार ने विपक्ष पर दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं से योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की।

Share This Article