बेगूसराय में भजन कीर्तन कर घर लौट रहे बुजुर्ग को स्कॉर्पियो ने कुचला, इलाज के दौरान मौत

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग व्यक्ति की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के अंग्रेजी ढाला के समीप एनएच-31 की है।

 बताया जाता है कि अमरौर गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग कपिल देव सिंह मंदिर से भजन-कीर्तन कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल कपिल देव सिंह को स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,

 बेगूसराय में भजन कीर्तन कर घर लौट रहे बुजुर्ग को स्कॉर्पियो ने कुचला, इलाज के दौरान मौत 2जहां इलाज के दौरान एक सप्ताह बाद शुक्रवार की शाम उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर सिंघौल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article