बेगूसराय में मामूली विवाद में ईंट-पत्थर से पीट-पीट कर युवक को किया जख्मी, घायल युवक सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

 

पीड़ित ने थाना में की शिकायत, घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के भीठ गांव के वार्ड नंबर 15 वार्ड की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में पूर्व के मामूली विवाद में एक युवक की ईट पत्थर से पीट कर गंभीर रूप से पिटाई का मामला सामने आया है। मामले में गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के भीठ गांव के वार्ड नंबर 15 वार्ड की है। घायल की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 भीठ के रहने वाले सुखदेव शर्मा के पूत्र श्याम कुमार के रूप मे हुईं है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में मामूली विवाद में ईंट-पत्थर से पीट-पीट कर युवक को किया जख्मी, घायल युवक सदर अस्पताल में भर्ती 2घायल श्याम कुमार ने बताया की वह बैंगलोर मे रहकर काम करते है। उनका पड़ोसियों के साथ कुछ पूर्व में विवाद था। इसी सिलसिले में आज जब वह अपने भाई के साथ घर के समीप ही बैठकर कुछ बात कर रहें थे तो उनके पड़ोसी को लगा की दोनो भाई उनके ही विषय मे बात कर रहें है। जिसपर पड़ोसी परिवार के सदस्यों के द्वारा उनको और उनकी पत्नी को गाली गलौज दिया जानें लगा तो उन्होनें इसका विरोध किया।

बेगूसराय में मामूली विवाद में ईंट-पत्थर से पीट-पीट कर युवक को किया जख्मी, घायल युवक सदर अस्पताल में भर्ती 3जिसके बाद पड़ोसियों ने अपने चार रिश्तेदारों को बुलाकर उनकी ईट से पिटाई की। जिसके बाद वो इलाज के लिय भगवानपुर पीएससी गए जहां से उन्हे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद  भगवानपुर थाना जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराएंगे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article