शौचालय सफाई ट्रैक्टर टैंकर की ठोकर से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिला के खानपुर थाना क्षेत्र के इलमास नगर चौक रेवरा जाने वाली सड़क के बीच चकवाखर चौक स्थित सड़क के किनारे सब्जी बेज रहे दो दुकानदार को शौचालय सफाई ट्रैक्टर टैंकर के चालक नशे की हालत में ठोकर मार दी। जिस से दोनो दुकानदार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने दोनो को इलाज के लिए समस्तीपुर पहुंचाया। वहीं ग्रामीणों ने चालक को धर दबोचा और बंधक बना लिया। दबोच कर ग्रामीण अपने कब्जा में लेकर एक कमरा में बंधक बना रखा है।

- Sponsored Ads-

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष बिपिन कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर चालक को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। जख्मी का पहचान माधुटोल गांव निवासी शंकर साह, खतूआहा गांव निवासी सुरेश महतो की मां लालिया देवी के रूप में की गई। दोनो सड़क के किनारे लगे हाट में सब्जी बेच रहे थे। इसी दौरान ठोकर मार दी। ईलाज के क्रम में गंभीर रूप से जख्मी लालिया देवी की मौत हो गई। पुलिस ट्रैक्टर को अपने कब्जे में कर आवश्यक कारवाई में जुटी है।

समस्तीपुर से अनिल चौधरी 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article