बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का अनशन जारी: छठे दिन बिगड़ी तबीयत, विधायक बोगो सिंह ने सरकार को घेरा

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों के द्वारा लगातार जारी आमरण अनशन अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। और बीती रात मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक नरेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ बोगो सिंह ने अभ्यर्थियों से मुलाकात की एवं उनके हक की लड़ाई में उनके साथ खड़े रहने का वादा किया।

 दरअसल बेगूसराय के 419 होमगार्ड अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर पिछले 6 दिनों से आमरण अनशन पर जमे हुए हैं। आलम यह है कि अब कई अभ्यर्थियों के हालत बिगरने लगे हैं। वही अभ्यर्थियों ने सवाल उठाते हुए कहा की बेगूसराय जिला प्रशासन संवेदनहीन हो गई है, कई महिला अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ने के बावजूद भी यहां पर चिकित्सकों की व्यवस्था नहीं की गई है और ना ही उनका हाल-चाल जाने की आवश्यकता जिला प्रशासन को नजर आ रही है।

बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का अनशन जारी: छठे दिन बिगड़ी तबीयत, विधायक बोगो सिंह ने सरकार को घेरा 2 मटिहानी के विधायक बोगो सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा है कि आज सभी जिलों में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की नियुक्ति हो रही है लेकिन बेगूसराय जिला प्रशासन के द्वारा इन अभ्यर्थियों की अवहेलना की जा रही है। वहीं उन्होंने सरकार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आज बिहार में न बीपक्ष है और ना ही मुख्यमंत्री। कौन सरकार चला रहे हैं और सरकार कैसे चल रही है यह बिहार में एक बड़ा सवाल बनकर उभर रहा है। 

बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का अनशन जारी: छठे दिन बिगड़ी तबीयत, विधायक बोगो सिंह ने सरकार को घेरा 3शराबबंदी को लेकर भी बोगो सिंह ने बेबाक तरीके से कहा की बिहार में शराबबंदी 100% फेल है और अब होम डिलीवरी नहीं अब शराब की बिहार में बेड डिलीवरी हो रही है । शराब के द्वारा पुलिस प्रशासन अपना जेब भर रही है और निर्दोष लोगों को फसाया जा रहा है। वहीं उन्होंने बिहार में बढ़ रहे अपराध को लेकर भी चिंता जाहिर की और कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज बाकी नहीं रह गई है । साथ ही साथ उन्होंने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया है कि वह सरकार एवं जिला प्रशासन से इस संबंध में बात करेंगे। 

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article