बेगूसराय में ढ़ाई हजार से आधिक लैंडलाइन ग्राहकों ने कनेक्शन किए वापस, आरटीआई से हुआ मामले का खुलासा

DNB Bharat

भारत संचार निगम लिमिटेड के बेगूसराय में स्थित दूरसंचार इकाई कार्यालय अब केवल एक परिचालन क्षेत्र बन गया है, इस इकाई के लिए अलग से कोई वित्त्तीय लेखा परीक्षा नहीं की जा रही है। इसलिए वहां कोई अद्यतन अंकेक्षण प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं है।

डीएनबी भारत डेस्क 

भारत संचार निगम लिमिटेड के बेगूसराय में स्थित दूरसंचार इकाई कार्यालय अब केवल एक परिचालन क्षेत्र बन गया है, इस इकाई के लिए अलग से कोई वित्त्तीय लेखा परीक्षा नहीं की जा रही है। इसलिए वहां कोई अद्यतन अंकेक्षण प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं है।

- Sponsored Ads-

यह जानकारी आवेदक आरटीआई एक्टिविस्ट गिरीश प्रसाद गुप्ता के द्वारा सूचना का अधिकार कानून अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी के आलोक में उदय शंकर चौधरी मुख्य क्षेत्रिय परिचालन पदाधिकारी ने केंद्रीय सूचना आयोग को 26 दिसंबर 22 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई के दौरान केंद्रीय सूचना आयुक्त वंदना सरना को दी है।

उक्त सुनवाई में आवेदक शोकहारा 2 निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट गिरीश प्रसाद गुप्ता भी उपस्थित थे। जिन्होंने वर्ष 2021 में जिला दूरसंचार प्रबंधन, बेगूसराय से अद्यतन अंकेक्षण प्रतिवेदन की छायाप्रति मांगी थी। सुनवाई बेगूसराय स्थित एनआईए स्टूडियो में आयोजित थी जिसका संचालन दिल्ली से हो रहा था।

सीपीआईओ ने अन्य मांगी गई सूचना के जवाब में बताया कि जून 2021 तक ग्राहकों द्वारा अपना लैंडलाइन कनेक्शन वापस करने वालों की संख्या 2593 है। लेकिन इन ग्राहकों को अपनी जमानती राशि रिफंड करने का ऐसा कोई डेटा अनुरक्षित नहीं किया गया है क्योंकि सभी भुगतानो का केंद्रीय करण के कारण पूरे बिहार के रिफंड मामलों के लिए अंचल कार्यालय से किया जा रहा है। यह कार्यालय केवल एक सक्रिय कार्यालय है जो सेवाओं के संचालन और रख रखाव एवं देखभाल करने के लिए है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article