बेगूसराय: जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने सुनीं रैयतों की आपत्तियां, अभिलेखों की जांच के बाद त्वरित कार्रवाई के आदेश

DNB Bharat Desk

जिला भू-अर्जन से संबंधित मामलों में रैयतों द्वारा दायर की गई आपत्तियों की सुनवाई जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रणजीत कुमार द्वारा समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में की गई।

- Sponsored Ads-

सुनवाई के दौरान खगड़िया शहर सुरक्षा तटबंध परियोजना के अंतर्गत प्रभावित तीन मौजा — कुनरवा, धनचक्की एवं सिंधुआरी के रैयतों की विशेष रूप से आपत्तियों की सुनवाई की गई। संबंधित रैयतों द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई एवं तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए।

बेगूसराय: जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने सुनीं रैयतों की आपत्तियां, अभिलेखों की जांच के बाद त्वरित कार्रवाई के आदेश 2जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने उपस्थित रैयतों को आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी आपत्तियों का नियमानुसार, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन किया जाएगा तथा भू-अर्जन से संबंधित सभी मामलों में सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

बेगूसराय: जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने सुनीं रैयतों की आपत्तियां, अभिलेखों की जांच के बाद त्वरित कार्रवाई के आदेश 3सुनवाई के क्रम में कई मामलों में रैयतों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की गहन जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार संबंधित अंचल अधिकारियों एवं भू-अर्जन कर्मियों को स्थलीय जांच कराने अथवा अतिरिक्त अभिलेख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। कुछ मामलों में त्वरित समाधान करते हुए आवश्यक कार्रवाई भी प्रारंभ की गई।

इस अवसर पर अपर भू-अर्जन पदाधिकारी श्री पंकज कुमार, श्री राजेश कुमार एवं श्री संतोष कुमार सहित भू-अर्जन कार्यालय के अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article