समस्तीपुर: बिहार यूथ फेडरेशन ने 300 से अधिक जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर। सामाजिक संस्था बिहार युथ फेडरेशन के तत्वावधान में 8वां कम्बल वितरण समारोह का आयोजन स्थानीय मिल्लत अकादमी के प्रांगण में किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप  में डॉक्टर विवेक कुमार, डॉक्टर सोमेंदु मुखर्जी, डॉक्टर स्वपनील प्रियदर्शी, डॉक्टर ज्योति, डॉक्टर मनीर आलम और डॉक्टर चंद्रभूषण उपस्थित थे। कार्यक्रम में 300 से अधिक असहाय और गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर डॉक्टर विवेक कुमार ने कहा कि बिहार यूथ फेडरेशन का यह कार्य काफी सराहनीय है।उन्होंने कहा कि कंबल दान करने से जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव मिलता है, उनकी जान बचती है, उन्हें आराम, सम्मान और अपनेपन का एहसास होता है, जिससे शारीरिक और भावनात्मक दोनों तरह से मदद मिलती है; साथ ही, यह समाज में करुणा, जागरूकता और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ाता है।वहीं डॉक्टर सोमेंदु मुखर्जी ने कहा कि ये कम्बल नहीं इस भीषण ठंढ मे गरीबो लाचारो के लिए एक बहुत बड़ा सहारा है। बिहार युथ फेडरेशन लगातार जरुरत मंद लोगो के बीच खून की कमी को भी पूरा करती है।

समस्तीपुर: बिहार यूथ फेडरेशन ने 300 से अधिक जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण 2

बिहार युथ फेडरेसन लगातार सामाजिक कार्य करते रहते है इस तरह के पुनीत कार्य मे शामिल होना बड़े पुण्य के काम है।डॉक्टर स्वपनील प्रियदर्शी ने कहा कि सर्दियों के दौरान कंबल दान करना जरूरतमंद समुदायों की सहायता करने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है; इसे हम शीतकालीन सेवा कह सकते हैं। एक कंबल नींद की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकता है और कम आय वाले परिवारों के चिकित्सा खर्चों को कम कर सकता है।इसी तरह डॉक्टर श्रीमती डॉक्टर ज्योति ने कहा कि भीषण सर्दी के बीच असहाय, गरीब और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करना चाहिए।

समस्तीपुर: बिहार यूथ फेडरेशन ने 300 से अधिक जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण 3ठंड के मौसम में किया गया यह सेवा कार्य जनसेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। सभी को अपने सामर्थ्य अनुसार गरीबों की मदद करनी चाहिए। ठंड में गरीब को गरम वस्त्र मिल जाए  तो मानो जिंदगी मिलती है। इस मौके पर बिहार यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष मोहम्मद तमन्ना खान, राहुल गुप्ता, रूवेद आलम, पप्पू खान, मोहम्मद नौशाद, श्रवण कुमार साह, वसीम अहमद, शादाब दिवान, अकरम खान, रुबी झा, शाहिस्ता प्रवीण, मेहबूब आलम, मो0 नवाब अली, मो0 तौफीक अहमद, रोहित सिंह, अनवारूल हक़ मुन्ने, अशोक गुप्ता, आफताब आलम, संतोष कुमार, मो0 अफजल, मो0 इरफान, मो0 शब्बीर, दिनेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Share This Article