पुर्व नगर विधायक अमिता भूषण ने अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच किया राहत सामग्री का वितरण

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र में 9 जुलाई को 5 घर जलकर खाक हो गए थे।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गती चक गांव के वार्ड नं 8 में बिते 9 जुलाई को खाना बनाने के दौरान पांच घर जलकर राख हो गए थे। पीड़ित परिवार के बीच पूर्व नगर विधायक अमीता भूषण ने 13 जुलाई मंगलवार को अपने निजी कोष से वस्त्र, बर्तण, खाने पीने कि सामग्री का वितरण किया।

- Sponsored Ads-

इस दौरान पूर्व विधायक अमिता भुषण ने कहा कि आपदा पर किसी का वश नहीं है। इस तरह की घटनाओं क़े बाद पीड़ितों क़े साथ दिल से खड़ा होना तो हम सब क़े बस में है। आपदा राजनीति का विषय नहीं है इसलिए राजनीति से परे होकर ऐसे मौके पर समाज क़े हर सक्षम वर्ग को आगे आना चाहिये।

यह मानवीयता और संवेनशीलता का मामला है जिसमे एकजूट होकर हमसब को आगे आना चाहिए। मौके पर कांग्रेस क़े वरिष्ठ नेता नारायण सिंह, प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, जय प्रकाश साह, मो मोलो, निजानंद हीरा, राघव कुमार, मो इंतियाज, मो हैदर, बालेश्वर महतो, ओम कुमार सहित अन्य कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article