भगवानपुर ‘सुरक्षित शनिवार’ के तहत बच्चों ने सीखे भूकंप से बचाव के गुर, स्कूलों में हुआ मॉकड्रिल

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मेहदौली,महेशपुर,प्रखंड कॉलोनी,अतरुआ,पालीडीह आदि में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा के तहत सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चेतना सत्र के दौरान फोकल शिक्षक ने भूकंप से बचाव के संबंध में जानकारी दी।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि भूकंप से शहर एवं कस्बों में पुराने मकान, जर्जर भवनों के जद में आने से बड़े पैमाने पर जानमाल की क्षति होती है। आपदा की समझ एवं संभावित खतरे की पूर्व अगर तैयारी हो तो जोखिम न्यूनीकरण किया जा सकता है।भूकंपरोधी मकान के निर्माण पर बल दिया गया। भूकंप के दौरान बिजली के खंभे, पेड़, ऊंचे भवनों और जर्जर मकानों से दूरी बना कर रहने की बात कही गई।

भगवानपुर 'सुरक्षित शनिवार' के तहत बच्चों ने सीखे भूकंप से बचाव के गुर, स्कूलों में हुआ मॉकड्रिल 2भूकंप के समय सतर्क और सावधान रहते हुए खुले मैदान में शरण लेने को कहा गया। बिहार के कई जिले भूकंप के खतरनाक जोन में आते हैं।  भूकंप के दौरान बचने का मॉकड्रील कराया गया। मौके पर अशोक कुमार सिंह,संजीव कुमार चौधरी,अनिल रजक,अजनीश,सुमन,श्वेता,पूनम,ऋतु,नितेश,प्रभात एवं अन्य शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article