डीएनबी भारत डेस्क
राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू सह मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष बिहार उमेश कुमार कुशवाहा ,जदयू जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष पूर्व एमएलसी रूदल राय के के निर्देश पर बरौनी जदयू परिवार ने बिहार विधानसभा आम चुनाव,2025 को लेकर मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाने को लेकर मंगलवार को सुबह करीब 7 बजे बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत पिपरा देवस गांव से नगर परिषद बीहट क्षेत्र अंतर्गत साईकिल रैली निकाली।

साईकिल रैली में बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, जदयू नेत्री सह मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी, जिला उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह, जिला महासचिव अशोक सिंह,नगर परिषद बीहट जदयू अध्यक्ष शतीश कुमार उर्फ विक्रम,
सरपंच रामप्रकाश महतो, उप सरपंच अजय कुमार, पूर्व सरपंच सुरेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, विजय दस, मो मुद्देशर, डा अशोक सिंह, सुनील कुमार, उमेश सिंह, पप्पू सिंह, अशोक यादव, मो हाफ़िज़ मंसूर, शशिपाल कुमार, रामपदारथ सिंह, प्रभु सिंह, मनोज महतो, विजय सिंह, विक्रम सिंह, चन्दन कुमार , अभय कुमार, पप्पू सिंह एवं प्रखण्ड अध्यक्ष मीडिया सेल बरौनी धर्मवीर कुमार सहित सभी सक्रिय सदस्य एवं पंचायत अध्यक्ष शामिल हुए।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट