समाजसेवी पत्रकार अभिरंजन कुमार के द्वारा डॉक्टर के टीम के माध्यम हार्ट अटैक जागरूकता के लिए सीपीआर की दी जा रही है ट्रेनिंग

DNB Bharat Desk

हार्ट अटैक वर्तमान समय में आम जीवन की एक आम समस्या बन गई है और प्रत्येक वर्ष हजारों लोग इसके शिकार हो रहे हैं। जानकारी के अभाव में लोग एक दूसरे की मदद भी नहीं कर पा रहे जिससे की राह चलते भी लोगों की जान जा रही है । लेकिन अब इसको लेकर बेगूसराय के समाज सेबी पत्रकार अभिरंजन कुमार ने एक मुहिम शुरू की है जिसकी बदौलत आम लोगों को सीपीआर की ट्रेनिंग दी जा रही है। जिससे कि राह चलते यदि कोई पीड़ित व्यक्ति हार्ट अटैक से परेशान हो तो लोग उसकी मदद कर सकें। मानवता के लिए यह धर्म के साथ-साथ एक सामाजिक जागरूकता भी होगी ।

- Sponsored Ads-

समाजसेवी पत्रकार अभिरंजन कुमार के द्वारा डॉक्टर के टीम के माध्यम हार्ट अटैक जागरूकता के लिए सीपीआर की दी जा रही है ट्रेनिंग 2दरअसल बेगूसराय जिले के केसाबे निवासी पत्रकार अभिरंजन कुमार के पिता की मौत 2 वर्ष पूर्व हार्ट अटैक से हो गई थी और अपने साथियों के साथ रहते हुए भी जानकारी के अभाव में लोग उनकी मदद नहीं कर सके थे। इस बात का अफसोस अभिरंजन कुमार को हुआ और उन्होंने सामाजिक जागरूकता की मुहिम ठान ली । आज अपने पिता रामानंद शर्मा की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर अभिरंजन कुमार ने जिले एवं राज्य के नाम चिन डॉक्टरों की एक टीम को बुलाई जिनके द्वारा आम लोगों को सीपीआर की ट्रेनिंग दी जा रही है। साथ ही साथ जो लोग ट्रेंड हो रहे हैं उन्हें सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जा रहा है।

समाजसेवी पत्रकार अभिरंजन कुमार के द्वारा डॉक्टर के टीम के माध्यम हार्ट अटैक जागरूकता के लिए सीपीआर की दी जा रही है ट्रेनिंग 3अभिरंजन कुमार ने बताया कि उनका लक्ष्य है कि देश के कम से कम 15 करोड लोग सीपीआर देने में सक्षम हो जिससे की राह चलते लोगों की एवं हार्ट अटैक से पीड़ित लोगों की समय पर मदद हो सके और उनके जीवन रक्षा की जा सके। वही आईजीएमएस के चिकित्सकों ने भी अभिरंजन कुमार के इस पहल की प्रशंसा की है तथा उन्होंने पूरा सहयोग देने का वादा भी किया है। आम लोग भी अभिरंजन कुमार की इस मुहिम की काफी तारीफ करते नजर आ रहे हैं ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article