12 फरवरी 2023 से बछवाड़ा प्रखंड में सांसद प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार राय के द्वारा ग्राम प्रवास यात्रा होगा शुरू,विभिन्न पंचायतों में यात्रा के दौरान सरकार द्वारा चलाये जा रहे लाभकारी योजना औऱ उसका हक दिलाने की दी जायगी जानकारी

DNB Bharat Desk

“बदलेगा गांव तभी बदलेगा भारत” के तहत यात्रा सुबह सात बजे से प्रारंभ किया जाएगा और जगह जगह रुककर सरकार के द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न लाभकारी योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में सरकार के द्वारा चलाते जा रहे विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना,गरीब,मजदुर को उसका हक दिलाने को लेकर आगामी 12 फरवरी से ग्राम प्रवास यात्रा की शुरुआत की जाएगी। उक्त बातें बछवाड़ा सांसद प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार राय ने गोविन्दपुर तीन पंचायत के रुपसवाज गांव स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम लोगो को संबोधित करते हुए कहा।12 फरवरी 2023 से बछवाड़ा प्रखंड में सांसद प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार राय के द्वारा ग्राम प्रवास यात्रा होगा शुरू,विभिन्न पंचायतों में यात्रा के दौरान सरकार द्वारा चलाये जा रहे लाभकारी योजना औऱ उसका हक दिलाने की दी जायगी जानकारी 2

- Sponsored Ads-

बैठक के दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के समाजसेवी,बुद्धिजीवी लोग उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रवास यात्रा चमथा एक पंचायत के दुर्गा स्थान से शुरू किया जाएगा। बदलेगा गांव तभी बदलेगा भारत के तहत किया जाएगा। जिस पंचायत में प्रवास यात्रा शुरु किया जाएगा उसी पंचायत में रात्री विश्राम भी किया जाएगा।12 फरवरी 2023 से बछवाड़ा प्रखंड में सांसद प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार राय के द्वारा ग्राम प्रवास यात्रा होगा शुरू,विभिन्न पंचायतों में यात्रा के दौरान सरकार द्वारा चलाये जा रहे लाभकारी योजना औऱ उसका हक दिलाने की दी जायगी जानकारी 3

यात्रा सुबह सात बजे से प्रारंभ किया जाएगा और जगह जगह रुककर सरकार के द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न लाभकारी योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी। बैठक के दौरान आयुष्मान के जिला कोडीनेटर वेंकटेश पाण्डेय व इंद्रजीत गोस्वामी ने बताया कि प्रत्येक दिन के संवाद कैम्प में आयुष्मान की ओर से लोगों का राशनकार्ड के आधार पर सूची में नाम है या नहीं है वो बताया जाएगा।12 फरवरी 2023 से बछवाड़ा प्रखंड में सांसद प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार राय के द्वारा ग्राम प्रवास यात्रा होगा शुरू,विभिन्न पंचायतों में यात्रा के दौरान सरकार द्वारा चलाये जा रहे लाभकारी योजना औऱ उसका हक दिलाने की दी जायगी जानकारी 4

उन्होंने बताया कि प्रखंड में डेढ़ लाख लोग आयुष्मान में सूचिबद्ध किया गया है लेकिन जानकारी के अभाव में लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। बैठक के दौरान बताया गया कि 12 फरवरी को चमथा 1 पंचायत, 13 फरवरी को10 बजे से लक्षमण टोल स्कूल में कैम्प लगाने, 14 को चमथा 2 के यूटीआई कॉलेज पर, 15 फरवरी को चमथा 3 के मध्य विद्यालय चक्की, 16 को विशनपुर पंचायत के बसूलिया टोल स्कूल, 17 को दादुपुर पंचायत सरकार भवन प्रांगण, 18 को गोविंदपुर 3 के राजपुर में कैम्प 19 फरवरी को फतेहा, 20 को चिरंजीवीपुर, 21 को रसीदपुर, 22 को बछवाड़ा, 23 को भिखमचक, 24 को अरबा, 25 को रुदौली, 26 को कदराबाद, 27 को गोधना, 28 फरवरी को रानी तीन, 1 मार्च को रानी दो और 2 मार्च को रानी एक पंचायत में ग्राम प्रवास यात्रा का कार्यक्रम होगा।12 फरवरी 2023 से बछवाड़ा प्रखंड में सांसद प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार राय के द्वारा ग्राम प्रवास यात्रा होगा शुरू,विभिन्न पंचायतों में यात्रा के दौरान सरकार द्वारा चलाये जा रहे लाभकारी योजना औऱ उसका हक दिलाने की दी जायगी जानकारी 5

3 मार्च को रेलवे लोहिया मैदान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के साथ यात्रा का समापन होगा। बैठक में मंडल अध्यक्ष सुमन चौधरी, नवीन ईश्वर, सुरेश राय, सोनू कुमार, रौशन, सुलेमानी, रौशन चौहान, ललन झा, राजीव चौधरी, चुनचुन चौधरी, मुकेश राय, अमरेश राय, संजय कृष्ण, दीपक, पंकज सिंह, दिनेश राय, पंकज गुप्ता, चंदन, जय राम राय, श्याम दास आदि उपस्थित थे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article