भगवानपुर के स्कूलों में बच्चों ने सीखा भूकंप से बचाव का मंत्र, सुरक्षित शनिवार पर ‘मॉक ड्रिल’ कर जानीं बारीकियां

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत  प्रखंड क्षेत्र के मिडिल स्कूल मेहदौली, कन्या महेशपुर आदि  में सुरक्षित शनिवार मनाने हुए बच्चों को प्राकृतिक आपदा भूकंप के खतरे एवं उसके बचाव की जानकारी देते हुए मॉक ड्रिल करवाया गया।

- Sponsored Ads-

चेतना सत्र के दौरान फोकल शिक्षक ने बच्चों को भूकंप के खतरे एवं उसके बचाव एवं सुरक्षा के लिए चर्चा करते हुए बताया कि बिहार औसत से उच्च भूकंप खतरा वाले जोन में पड़ता है। उन्होंने बच्चों को सुरक्षा के उपाय बताते हुए कहा कि घर पर बिजली के समानों को ऊपर रखने एवं बड़े और वजन वाले समानों, टूटने वाले कांच के सामानों को नीचे आलमारी में रखने, भूकंप के दौरान घर विद्यालय के अंदर व बाहर दोनों जगह सुरक्षित स्थानों की पहचान कर रखनी चाहिए।

भगवानपुर के स्कूलों में बच्चों ने सीखा भूकंप से बचाव का मंत्र, सुरक्षित शनिवार पर 'मॉक ड्रिल' कर जानीं बारीकियां 2उन्होंने बच्चों से कहा कि भूकंप का कोई पूर्व अनुमान नहीं लगाया जा सकता। लेकिन जरूरी सतर्कता से जान माल का नुकसान कम होगा।  मौके पर  एचएम प्रमोद,अशोक,अवधेश,शिक्षक अनिल,सुमन,श्वेता,पूनम, नुपूर,सलीम,ऋतु,संगीता, संतोष,नितेश,प्रभात सहित बच्चे मौजूद थे।

Share This Article