समस्तीपुर: 6 दिनों से लापता फाइनेंस कर्मी का बागमती नदी में मिला शव, इलाके में सनसनी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सादीपुर गांव के पास बागमती नदी से अहले सुबह 6 दिनों से लापता एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

 मिली जानकारी के अनुसार अहले सुबह नदी से शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के बीरपुर निवासी रवि कुमार के रूप में की गई है। मृतक के परिजन ने पुलिस को बताया कि रवि कुमार भारती L&T फाइनेंस कंपनी में प्रेशर कलेक्शन के रूप में राधापुर क्षेत्र में कार्यरत थे और वही एक किराए के मकान में रहता था जो पिछले 6 दिनों से लापता था और आज इसका शव नदी से बरामद हुआ है।

समस्तीपुर: 6 दिनों से लापता फाइनेंस कर्मी का बागमती नदी में मिला शव, इलाके में सनसनी 2वही पुलिस के अनुसार, इस मामले से संबंधित वायरल वीडियो भी प्राप्त हुए हैं। घटनास्थल पर एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया है। मामले की जांच सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार के नेतृत्व में की जा रही है।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विधि-सम्मत कार्रवाई में जुटी है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article