घायल सदर अस्पताल में भर्ती, मामला बलिया थाना क्षेत्र के पोखरिया की है।
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर आंधी तूफान के कारण एक विशाल पेड़ घर के ऊपर पर गिर गया। जिससे एक ही परिवार के तीन लोग उसमें दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।
पूरा मामला बलिया थाना क्षेत्र के पोखरिया की है। घटना के संबंध में घायल नूतन देवी ने बताया है कि बीती रात अचानक आंधी तूफान काफी चल रहा था। अभी तूफान के कारण विशाल पेड़ घर के ऊपर गिर गया। उन्होंने बताया कि उसमें दबकर तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अवस्था में तीनों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। आपको बताते चले की अचानक बीती रात आंधी तूफान के साथ-साथ भारी बारिश भी हुई थी।
डीएनबी भारत डेस्क