पति-पत्नी के साथ किसी बात को लेकर हुआ था विवाद, घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया गांव की है।
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में ससुराल गए एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है।वहीं घटना को लेकर परिजनों ने बताया है कि पति-पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ।इसी विवाद से नाराज होकर पति ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।वही मौत के बाद इलाके में अलग-अलग तरीके की चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया गांव की है।मृतक युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया के रहने वाले सखी चरण साहनी का पुत्र भजन साहनी के रूप में की गई है।घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि भजन साहनी अपनी बीवी से मिलने के लिए ससुराल गया था। उन्होंने बताया है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।
विवाद इतना बढ़ गया कि भजन सहनी आवेश में जाकर ससुराल में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना भगवानपुर थाना पुलिस को दी।
मौके पर भगवानपुर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वही घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि ससुराल आए युवक की मौत हुई है। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
डीएनबी भारत डेस्क