समस्तीपुर-सहरसा रेल खंड पर बड़ा हादसा टला: मेमू ट्रेन का ब्रेक फंसा, बीच रास्ते में 3 घंटे खड़ी रही ट्रेन

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर से सहरसा जा रही 63348 मेमू ट्रेन का अचानक बीच रास्ते में ब्रेक फंस गया। इस कारण रेल बीच पटरी पर रुक गई है और पीछे से आने वाली दूसरी ट्रेनों को भी रोक दिया है। इंजीनियर के साथ-साथ दूसरी रेल को भी यहां के लिए भेजा गया है। जिस कारण करीब 60 किलोमीटर की रफ्तार से जा रही ट्रेन अचानक रुक गई। इस लाइन पर पिछले तीन घंटों से ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है।

- Sponsored Ads-

घटना की सूचना मिलते ही मंडल मुख्यालय से रेलवे के मैकेनिकल विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।रअधिकारियो ने बताया कि ट्रेन के इंजन में हाट एक्सेल की समस्या आई है। जिसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। अभियंताओं की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। गाड़ी नंबर 63348 समस्तीपुर-सहरसा मेमू सवारी गाड़ी आज दोपहर 1:00 बजे समस्तीपुर स्टेशन से खुली। 1:10 बजे ये भगवानपुर देसुआ स्टेशन पहुंची थी। 1:12 बजे इसे अंगार घाट स्टेशन के लिए रवाना किया गया।

समस्तीपुर-सहरसा रेल खंड पर बड़ा हादसा टला: मेमू ट्रेन का ब्रेक फंसा, बीच रास्ते में 3 घंटे खड़ी रही ट्रेन 2इसी दौरान भगवानपुर देसुआ और अंगार घाट स्टेशन के बीच सुपौल गांव के पास अचानक ही ट्रेन में हाट एक्सेल की समस्या आई। ट्रेन का ब्रेक फंस जाने के कारण ट्रेन धीरे-धीरे रुक गई। ट्रेन के अचानक बीच रास्ते में रुकने से बड़ी संख्या में ट्रेन में सवार यात्री नीचे उतर गए। इस दौरान ट्रेन के ड्राइवर ने अपने स्तर से ब्रेक को छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन जब ब्रेक नहीं खुला, तो मंडल मुख्यालय को जानकारी दी गई।

समस्तीपुर-सहरसा रेल खंड पर बड़ा हादसा टला: मेमू ट्रेन का ब्रेक फंसा, बीच रास्ते में 3 घंटे खड़ी रही ट्रेन 3मुख्यालय से राहत ट्रेन के साथ अभियंताओं की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। सुरक्षा ख्याल से आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोशिया, पी के चौधरी की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। वही समस्तीपुर खगड़िया रूट पर कई ट्रेनें फंस गई है। बता दें कि यह रूट सिंगल है। जिसे यात्रियों को परेशानी हो रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article