बेगूसराय में विपक्ष पर बरसे भाजपा नेता, संजय सरावगी ने तेजस्वी को घेरा, तो गिरिराज सिंह ने कहा- ‘लालू-तेजस्वी बने मौनी बाबा

DNB Bharat Desk

सरकार गठन के बाद भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लगातार कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह किया जा रहा है। इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी बेगूसराय पहुंचे जहां उन्होंने प्रेक्षा गृह में कार्य करता सम्मान समारोह को संबोधित किया ।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि जीते हुए विधायकों के द्वारा लगातार कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह किया जा रहा है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ता भी बड़े पद पर आसीन हो सकते हैं और इसका ताजा उदाहरण नितिन नवीन है जिन्हें राष्ट्र का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो मानती है कि कार्य करता  के बल पर ही जीत हासिल की जा सकती है ।

बेगूसराय में विपक्ष पर बरसे भाजपा नेता, संजय सरावगी ने तेजस्वी को घेरा, तो गिरिराज सिंह ने कहा- ‘लालू-तेजस्वी बने मौनी बाबा 2उन्होंने कहा कि आज दिनकर की धरती से वह कार्य करता से सम्मुख होने एवं सम्मान समारोह में शामिल होने की शुरुआत की है और यह लगातार चलता रहेगा। साथ ही साथ उन्होंने मीडिया से मुखातिब होने पर कहा कि नेता प्रतिपक्ष बिहार के प्रति कितने गंभीर हैं इसका ताजा उदाहरण देखने को मिल रहा है जो विधानसभा के पहले सत्र में ही वह गायब रहे। बिहार की जनता ने उन्हें नकार दिया है और इसी शोक में वह बिहार से बाहर गायब रह रहे हैं ।

बेगूसराय में विपक्ष पर बरसे भाजपा नेता, संजय सरावगी ने तेजस्वी को घेरा, तो गिरिराज सिंह ने कहा- ‘लालू-तेजस्वी बने मौनी बाबा 3तेजस्वी यादव के द्वारा 100 दिन मौन रहने की बात पर उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा की जिस जनता ने उन्हें नकार दिया है आज उसी जनता के संबंध में वह कह रहे हैं कि यह जनता की हार है। यह तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार की जनता का अपमान है। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी विपक्ष को आरे हाथ लेते हुए कहा कि तेजस्वी यादव एवं लालू यादव मोनी बाबा बन गए हैं और वह 100 दिनों तक चुप रहने की बात कर रहे हैं ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article