राजगीर में फिलाटेली प्रदर्शनी का भव्य आगाज, डाक टिकटों ने बयां की इतिहास की कहानी, दो दिनों तक चलेगा प्रदर्शनी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-राजगीर में दो दिवसीय जिला स्तरीय फिलाटेली प्रदर्शनी 2024 का भव्य आगाज हुआ। इस आयोजन का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार कुलपति अभय कुमार सिंह ने किया। नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बिहार के मुख्य डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार ने विशेष आवरण का विमोचन किया।

राजगीर में फिलाटेली प्रदर्शनी का भव्य आगाज, डाक टिकटों ने बयां की इतिहास की कहानी, दो दिनों तक चलेगा प्रदर्शनी 2डाक विभाग का उद्देश्य केवल डाक टिकट जारी करना ही नहीं बल्कि उनसे जुड़े इतिहास को भी लोगों तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए नालंदा डाक प्रमंडल द्वारा यह दो दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी का नेतृत्व डाक अधीक्षक नालंदा कुन्दन कुमार ने किया।

- Sponsored Ads-

राजगीर में फिलाटेली प्रदर्शनी का भव्य आगाज, डाक टिकटों ने बयां की इतिहास की कहानी, दो दिनों तक चलेगा प्रदर्शनी 3आज डाक विभाग द्वारा बच्चों के लिए पत्र लेखन, चित्रकला, डाक टिकट चित्रकला और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।इन प्रतियोगिताओं में लगभग 25 स्कूलों के 1100 विद्यार्थियों ने भाग लिया।अनिल कुमार ने इस भव्य आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि डाक टिकट हमारे देश के इतिहास और संस्कृति को दर्शाते हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article