बिहार शरीफ स्थित बड़ी पहाड़ी राजद कार्यालय में पीसी कर आगामी तीन मार्च को पटना में होने वाले महागठबंधन की महारैली को लेकर लोगो को दिया निमंत्रण

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-बिहार शरीफ राजद कार्यालय में महागठबंधन के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नालंदा जिला सहायक प्रभारी प्रदीप कुशवाहा ने कहा कि 3 मार्च को पटना में जन विश्वास महारैली का आयोजन किया जाएगा।

- Sponsored Ads-

बिहार शरीफ स्थित बड़ी पहाड़ी राजद कार्यालय में पीसी कर आगामी तीन मार्च को पटना में होने वाले महागठबंधन की महारैली को लेकर लोगो को दिया निमंत्रण 2नालंदा जिले से भारी संख्या में महागठबंधन के सभी साथी पटना महारैली में हिस्सा लेने के लिए जाएंगे। 17 महीने के कार्यकाल में तेजस्वी यादव ने जो काम किया है जातीय जनगणना, सरकारी अस्पतालों में मरीज के लिए बेहतर व्यवस्था, युवाओं को नौकरी, पढ़ाई दवाई सिंचाई के अलावा कई विषयों पर महारैली का आयोजन पटना में किया गया है।

बिहार शरीफ स्थित बड़ी पहाड़ी राजद कार्यालय में पीसी कर आगामी तीन मार्च को पटना में होने वाले महागठबंधन की महारैली को लेकर लोगो को दिया निमंत्रण 3वही युवा राजद के जिला अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में हैं देश का नौजवान बेरोजगार है महिलाएं और बेटियां असुरक्षित हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर रैली का आयोजन किया जा रहा है। नालंदा का एक-एक नौजवान उत्साहित है कि हम लोग पटना चलेंगे और रैली को सफल बनाएंगे।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article