वीरपुर में निकाली गई संपूर्णता अभियान के तहत जागरूकता रैली

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 2 अक्टूबर बुधवार को प्रखंड कार्यालय समेत नौला, डीह, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, गेंन्हरपुर, जगदर, पर्रा पंचायत में स्वच्छता को लेकर संपूर्णता अभियान के तहत पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संस्थाओं, सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों के द्वारा जागरूकता अभियान रैली को निकालीं गई।

वीरपुर में निकाली गई संपूर्णता अभियान के तहत जागरूकता रैली 2इस दौरान स्वच्छता से संबंधित विभिन्न तरह के अश्लोगन और नारों को लगाया जा रहा था। प्रखंड कार्यालय से प्रखंड प्रमुख अस्मिता कुमारी,उप प्रमुख सुबोध पासवान, वीडियो पंकज कुमार शक्ति धर, सीओ भाई विरेंद्र के नेतृत्व में रैली निकाली गई।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article