सरमेरा थाना क्षेत्र के बड़ी घड़ियारी की घटना
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र इलाके के बड़ी घरीयरी गांव में आग तापने के दौरान 55 वर्षीय महिला शांति देवी गंभीर रूप से झुलस गई. जिसे इलाज के लिए पावापुरी विम्स अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी मृत्यु हो गई.
घटना के संबंध में रिश्तेदार ने बताया कि शांति देवी अपने ही घर में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए बोरसी पर आग ताप रही थी.
इसी दौरान साड़ी में आग लग गई. जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया है.
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
