बेगूसराय में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, हाइवा की चपेट में आए तीन युवक, आक्रोशित भीड़ ने किया चक्का जाम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सुबह-सुबह हुए भीषण सड़क हादसे के बाद हालात पूरी तरह बेकाबू हो गए हैं। हादसे से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया जा रहा है। मौके पर अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना हुआ है।

- Sponsored Ads-

दरअसल यह पूरा मामला बेगूसराय जिले के रिफाइनरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हेरपुर चौक के पास का है। यहां तेज रफ्तार हाईवे ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल युवकों की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के निंगा गांव निवासी हरदेव पासवान, प्रमोद पासवान और सुकेश कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक आपस में रिश्तेदार हैं और सुबह मोटरसाइकिल से निंगा गांव से रिफाइनरी ड्यूटी जाने के लिए निकले थे।

बेगूसराय में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, हाइवा की चपेट में आए तीन युवक, आक्रोशित भीड़ ने किया चक्का जाम 2तभी हेरपुर चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना तुरंत रिफाइनरी थाना पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची। इसी देरी से नाराज होकर लोगों ने हेरपुर चौक पर सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।इतना ही नहीं, गुस्साए लोगों ने मौके पर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटना को भी अंजाम दिया। सड़क जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।

बेगूसराय में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, हाइवा की चपेट में आए तीन युवक, आक्रोशित भीड़ ने किया चक्का जाम 3घटना की सूचना मिलते ही आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं हैं और पुलिस के सामने ही जमकर हंगामा कर रहे हैं। घायल तीनों युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हेरपुर चौक पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस हालात को काबू में करने की कोशिश में जुटी है, लेकिन सड़क जाम और हंगामे के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article