बेगूसराय में सर्पदंश से एक मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना बरौनी थाना क्षेत्र के नींगा गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में सांप काटने से एक मजदूर की मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के नींगा गांव की है।मृत मजदूर की पहचान निंगा गांव के रहने वाले रश्मि साहनी का पुत्र संजीत साहनी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बीती रात खाना-पीना खाने के बाद सभी लोग घर में सोने चले गए थे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में सर्पदंश से एक मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2सोने के दौरान ही संजीत साहनी को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने के बाद परिजन एक मंदिर में झाड़ फूंक करने के लिए लेकर चला गया। उन्होंने बताया कि झाड़फूंक करने के बाद वह ठीक हो गए। अचानक फिर सुबह उनका तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगा। परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज के लिए ले जाया जाता तब तक में उसकी मौत हो चुकी थी।

बेगूसराय में सर्पदंश से एक मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3फिलहाल इस मौत की सूचना परिजनों के द्वारा बरौनी थाना पुलिस को दी। मौके पर बरौनी थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय से गिरफ्तार भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article