करंट लगने से भवानंदपुर के वाहन चालक की दिल्ली में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर निवासी वाहन चालक नवीन राम की दिल्ली के सूरजपुर गोलचक्कर में करंट लगने से शनिवार को मौत हो गई।वह मेघन राम का पुत्र था।जिससे परिजनों में खबर मीलते हीं कोहराम मच गया। मृतक की मां हीरा देवी ने बताया कि वह सपरिवार दिल्ली में रहकर ड्राइविंग कर परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार को वह गाड़ी खड़ीकर समान लोड कर रहा था।

इसी दौरान विधुत प्रवाहित तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी चंदा देवी, पिता मेघन राम, मां हीरा देवी, दो छोटे-छोटे पुत्र व दो छोटे-छोटे पुत्रियों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। घटना की जानकारी ज्यों ज्यों लोगों को हो रही थी, लोग उनके घर पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे थे ।

- Sponsored Ads-

करंट लगने से भवानंदपुर के वाहन चालक की दिल्ली में मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2इधर घटना की जानकारी पाकर सामाजिक कार्यकर्ता मो.जावेद खान आदि पीड़ित परिवार के घर जाकर ढांढस बंधाया। और हर संभव सरकारी साहेता दिलवाने का भरोसा भी दिलाया मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article