एक घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ समस्तीपुर शहर, कई मोहल्लों में जलजमाव

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर में महज एक घंटे की बारिश ने नगर निगम की तैयारियों और जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शहर के धर्ममपुर,पंजाबी कॉलोनी,काशीपुर, विवेक विहार, आजाद नगर, आदर्श नगर,बारह पत्थर सहित कई मोहल्लों की सड़कें जलमग्न हो गईं। सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

- Sponsored Ads-

शहर में उत्पन्न जलजमाव की स्थिति के लिए नगर निगम की लापरवाही और भ्रष्टाचार को आम नागरिकों ने जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि जलनिकासी, सड़क एवं नाला निर्माण के नाम पर नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपये खर्च किए जाने का दावा किया जाता है, लेकिन पहली ही बारिश में शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। इससे स्पष्ट होता है कि विकास योजनाओं में व्यापक अनियमितता और भ्रष्टाचार हुआ है। आरोप लगाया कि नगर निगम क्षेत्र में नालों की समुचित सफाई नहीं होने तथा जलनिकासी की प्रभावी व्यवस्था नहीं रहने के कारण हर वर्ष बारिश के दौरान लोगों को जलजमाव की समस्या झेलनी पड़ती है।

एक घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ समस्तीपुर शहर, कई मोहल्लों में जलजमाव 2उन्होंने कहा कि नगर निगम के दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है।भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा नगर निगम के आयुक्त, मेयर, उपमेयर, संबंधित पार्षदों, जेई एवं अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही शहर में स्थायी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की है।

Share This Article