बेगूसराय में जिला भाजपा के द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में जिला भाजपा के द्वारा राजदरबार उत्सव हॉल में जिला कार्यशाला जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा  के अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यशाला में सदस्यता अभियान एवं आगामी संगठन पर्व को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता ने सभी मंडल अध्यक्षों से बात लिया। प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता ने बेगूसराय के सभी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार से प्राथमिक सदस्यता,सक्रिय सदस्यता सभी कार्यकर्ताओं ने बहुत अच्छे से संपन्न किया है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में जिला भाजपा के द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन 2आप सभी कार्यकर्ता बंधु बूथ कमेटी बनाने की ओर अग्रसर है। कार्यशाला में आगामी कार्ययोजना के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। जिला कार्यशाला में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी शशिभूषण कुमार बाबुल,राजकिशोर सिंह,संजय सिंह,अमरेंद्र कुमार अमर,ललन कुँवर,रामशंकर पासवान,कृष्ण मोहन पप्पु,सुनील सिंह,विकास कुमार, रौनक कुमार,मिरतुंजय कुमार वीरेश,रामप्रवेश सहनी, राकेश पांडेय,कुंदन भारती, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सन्नी,महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोजिनी भारती मौजूद थे।

Share This Article