सीएम के गढ़ नालंदा में गरजे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह

DNB Bharat

नालंदा जिला के रहुई प्रखंड में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में पूरे तेवर में दिखे आरसीपी सिंह एवं उनके समर्थक।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के रहुई प्रखंड के सोनसा में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी ने एक जनसभा को सम्बोधित किया है। जिसमें हजारों की संख्या में लोग अपने नेता का भाषण सुनने पहुंचे।

- Sponsored Ads-

सीएम के गढ़ नालंदा में गरजे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह 2

इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुझे दरकिनार करने वाला आज तक कोई पैदा नहीं हुआ। नीतीश कुमार किसी का उपयोग करके उससे अपना रास्ता अलग करने में नंबर 1 पोजीशन पर हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर भी जुबानी हमल करते हुए आरपीसी सिंह ने कहा जब उपेंद्र कुशवाहा जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुए थे तब रोजाना मॉर्निंग में घर जाकर चाय पर चर्चा होती थी।

सीएम के गढ़ नालंदा में गरजे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह 3

उपेंद्र कुशवाहा और नालंदा जिला के मंत्री ने हमारा इस्तीफा मांगा था। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने क्या क्या काम लिया है। यही दोनों ने मिलकर हमसे इस्तीफा भी मांगा था और अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या क्या बयान दे रहे हैं यह तो नीतीश कुमार और उनके समर्थक जानते हैं। अब यह सभी नेता अपने ही बुने हुए जाल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं।

सीएम के गढ़ नालंदा में गरजे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह 4

बिहार की जनता सब कुछ देख रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को कमजोर नहीं किया जा रहा है क्योंकि नीतीश कुमार में खुद ही अब कोई ताकत नहीं बची है। नीतीश कुमार पूरी तरह से फेल कर चुके हैं अब तो नीतीश कुमार को जो श्रेय मिलता भी था उससे भी श्रेयहीन हो गए हैं। नीतीश कुमार को कोई कमजोर क्या करेगा वह तो खुद ही पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। राजद और जदयू के बीच बढ़ती तल्खीयो पर आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में 7 पार्टियों का महागठबंधन पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। अब सिर्फ घोषणा बाकी है।

सीएम के गढ़ नालंदा में गरजे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह 5

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

Share This Article