बीडीओ ने पंचायत सचिव और बीएलओ के साथ किया बैठक

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर बीडीओ आलोक रंजन,सीओ ललीता कुमारी ने 25और 26 नंबर को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के सचिवों के अलावे प्रखंड क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों के बीएलओ के साथ शुक्रवार को देर शाम तक में किसान भवन वीरपुर में विस्तार से विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा किया।

- Sponsored Ads-

बैठक में 18 वर्ष और उस से से अधिक उम्र के मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से छुटे हुए लोगों को नाम दर्ज करवाने से संबंधित पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा करते हुए बीडीओ आलोक रंजन ने कहा सरकार और चुनाव आयोग के गाइड लाइन के अनुसार संबंधित मतदाता केंद्रों पर संबंधित फोरम के साथ कर्मी पहुंचे

बीडीओ ने पंचायत सचिव और बीएलओ के साथ किया बैठक 2 और अधिक से अधिक जो भी युवा या यूवती 18 वर्षीय या उस से अधिक उम्र के हो गए हैं उनको प्रेरित कर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, और इस से होने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं संस्थानों में लाभ से संबंधित भी ज्यादा से ज्यादा जानकारी को देने का काम करें।

बेगूसराय वीरपुर संवददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article