समस्तीपुर में मद्य निषेध विभाग की बड़ी करवाई, एक करोड़ की विदेशी शराब के साथ 12 चक्का ट्रक जब्त

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां मद्य निषेध विभाग को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। जब्त शराब की कीमत लगभग एक करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

मद्य निषेध विभाग ने इससे पहले इतनी मात्रा में विदेशी शराब कभी जब्त नहीं थी। इस संबंध में मद्य निषेध अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एनएच-22 पर लाटबसेपुरा के समीप स्थित पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़ ढाबा के पास मद्यनिषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब लदा हुआ एक बारह चक्का ट्रक पकड़ा।

समस्तीपुर में मद्य निषेध विभाग की बड़ी करवाई, एक करोड़ की विदेशी शराब के साथ 12 चक्का ट्रक जब्त 2

सत्यापन एवं जांच के दौरान ट्रक की तलाशी लेने पर कुल 8769.600 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई जब्त शराब प्रिंसिपल प्रीमियम व्हिस्की ब्रांड की है, जो कुल 1015 कार्टून में रखी गई थी। प्रत्येक कार्टून में 180 एमएल क्षमता की 48 पेट बोतलें पाई गईं। कार्रवाई के दौरान शराब लदे ट्रक के चालक नबाब खान को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article