नालंदा: लहेरी पुलिस और एसटीएफ ने सोहनकूआ इलाके मे की सयुंक्त कारवाई, 153 जिन्दा कारतूस और पांच हथियार 11 मैगजीन और स्कार्पियो किया जब्त, पांच हथियार तस्कर गिरफ्तार

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

पिछले कई दिनों से कुख्यात हथियार तस्कर परवेज की गिरफ्तारी को लेकर लगातार खुफिया जानकारी जुटाई जा रही थी और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी।

 इसी क्रम में बुधवार को विशेष कार्यबल (STF), पटना की ओर से सूचना मिली कि परवेज लहेरी थाना क्षेत्र स्थित अपने ठिकाने पर आने वाला है और कुछ अन्य तस्करों के साथ हथियारों की सप्लाई के लिए पहुंचने की पुख्ता जानकारी है। मिली सूचना के आधार पर लहेरी थाना पुलिस के नेतृत्व में तत्काल छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने सोहनकुआ मोहल्ले में स्थित त्रिभुवन प्रसाद के मकान की घेराबंदी कर निचले तल्ले की विधिवत तलाशी ली। 

नालंदा: लहेरी पुलिस और एसटीएफ ने सोहनकूआ इलाके मे की सयुंक्त कारवाई, 153 जिन्दा कारतूस और पांच हथियार 11 मैगजीन और स्कार्पियो किया जब्त, पांच हथियार तस्कर गिरफ्तार 2तलाशी के दौरान मकान से 05 पिस्टल, 11 मैगजीन, एके-47 की 153 जिंदा गोलियां, 315 बोर की 01 गोली, 06 मोबाइल फोन और 24 हजार रुपये नकद समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। इसके अलावा मौके से एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मो. परवेज आलम, जियारजई, मो. महबूब उर्फ टिंकू, जाहिद हुसैन और सौरभ झा को गिरफ्तार किया है।

 नालंदा: लहेरी पुलिस और एसटीएफ ने सोहनकूआ इलाके मे की सयुंक्त कारवाई, 153 जिन्दा कारतूस और पांच हथियार 11 मैगजीन और स्कार्पियो किया जब्त, पांच हथियार तस्कर गिरफ्तार 3गिरफ्तार आरोपियों में मो. परवेज आलम नालंदा जिले का रहने वाला है, जबकि अन्य सभी आरोपी झारखंड के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार मो. परवेज आलम का वर्ष 2013 से आपराधिक इतिहास रहा है। वहीं, अन्य गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article