अनुसंधान एवं आधुनिक तकनीकी से कृषक एक ही पौधे में आलू-टमाटर, बैगन-टमाटर की सब्जी का उत्पादन कर रहे हैं – अजीत कुमार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय/बीहट-कृषि विभाग बिहार सरकार के निर्देश पर कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध आत्मा बेगूसराय के तत्वावधान में गुरुवार को ई किसान भवन बरौनी के बैनर तले प्रखंड कृषि कार्यालय पर एक कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान एवं जय अनुसंधान विषय पर किया गया।

- Sponsored Ads-

उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप परियोजना निदेशक आत्मा अजीत कुमार ने किसानों को प्रयोगशालाओं में किए गए अनुसंधान को जमीन पर प्रयोग कर अपनी आमदनी बढ़ाने हेतु सलाह दिए। उनके द्वारा नित नए कृषि में होने वाले प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई । उन्होंने बताया कि किस तरह से आज पोमैटो और बोमेटो का पौधा तैयार कर किसान एक ही पौधे में आलू एवं टमाटर की सब्जी का उत्पादन कर रहे हैं । संगोष्ठी में कृषक को सोया और स्टोबेरी , कृषि के क्षेत्र में नई क्रांति सहित कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।

अनुसंधान एवं आधुनिक तकनीकी से कृषक एक ही पौधे में आलू-टमाटर, बैगन-टमाटर की सब्जी का उत्पादन कर रहे हैं - अजीत कुमार 2कार्यक्रम में बरौनी प्रखण्ड आत्मा अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक आरती कुमारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक ज्ञानेश्वर कुमार, कुंदन कुमार, कृषि समन्वयक नवीन कुमार, निकेश कुमार, राकेश कुमार, राज किशोर सिंह, किसान सलाहकार श्याम कुमार, राज कुमार, पंकज कुमार सहित क्षेत्र के प्रगतिशील एवं लघु उद्यमी कृषक नीतू देवी, किशोर महतो, भोला सिंह, विवेक कुमार, चौधरी चरण सिंह, भोला चौधरी सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article