राजगीर महोत्सव के तीसरे दिन और आखिरी दिन इंडियन आइडल फेम कलाकार सलमान अली ने मचाया धमाल

DNB Bharat

सलमान अली ने राजगीर महोत्सव में एक से बढ़कर एक गीत की प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

डीएनबी भारत डेस्क 

राजगीर महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन इंडियन आइडल के विजेता पार्श्व गायक सलमान अली ने अपने गानों से खूब धमाल मचाया। सलमान के मंच पर चढ़ते ही मौजूद लोगों की दीवानगी देखने लायक थी। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना गाकर किया।

- Sponsored Ads-

राजगीर महोत्सव के तीसरे दिन और आखिरी दिन इंडियन आइडल फेम कलाकार सलमान अली ने मचाया धमाल 2

इसके बाद तो इश्क जुनून जब हद से बढ़ जाये, जिगर में बड़ी आग है, खाय के पान बनारस वाला समेत दर्जनों एक से बढ़कर एक हिंदी, भोजपुरी और पंजाबी गानों को प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सभी लोग अपने अपने मोबाइल में उनकी सुनहरी यादों को कैद करने में दिख रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत पटना के निनाद ग्रुप के नीलम चौधरी के कथक नृत्य से हुई इसके बाद लोक गायक उषा कुमारी के भोजपुरी और लोकगीतों की प्रस्तुति ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। तीन दिनों तक चले इस महोत्सव में लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article