मानदेय में वृद्धि एवं बकाए मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर मध्यान्ह भोजन योजना के रसोइया करेंगे आंदोलन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में मानदेय में वृद्धि करने एवं बकाए मानदेय के अविलम्ब भुगतान की मांग को लेकर मध्यान्ह भोजन योजना के रसोइया आंदोलन करेंगे। रविवार को प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रखंड कालोनी में रसोइयों की हुई बैठक में रसोइयों ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया।

राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन योजना फ्रंट के बैनर तले आयोजित रसोइया संघ की इस बैठक में अपनी बात रखते हुए संगठन के प्रदेश सचिव मो शकील उर्फ मुन्ना भाई ने सरकार पर रसोइयों के साथ मनमाना व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में कार्यरत रसोइयों को मात्र 1650 रुपया मासिक मानदेय दिया जा रहा है जो मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी से भी कम है।उन्होंने मध्यान्ह भोजन योजना से जुड़े रसोइयों को उचित मजदूरी दिए जाने एवं नियमित रूप से इसका भुगतान किए जाने की मांग की।

- Sponsored Ads-

मानदेय में वृद्धि एवं बकाए मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर मध्यान्ह भोजन योजना के रसोइया करेंगे आंदोलन 2उन्होंने कहा कि रसोइयों को मार्च 24  से जून 24 तक का मानदेय राशि का भुगतान लंबित है। जिससे रसोइयों व उनके परिजनों के सामने भुखमरी की स्थिति है। उन्होंने इन मांगों को पूरा नहीं किए जाने की स्थिति में रसोइया संगठन द्वारा उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दिया। इस बैठक में मध्यान्ह भोजन योजना के कर्मी गीता देवी,मनोज पासवान,नीतू देवी,पार्वती देवी,सुनीता देवी,राम नन्दन पासवान, नैमुल देवी,आरती देवी आदि ने अपनी बातें रखी। कार्यक्रम का संचालन पिंकी देवी ने किया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article