अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल नारायणपुर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

DNB Bharat Desk

 

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर प्रखंड के सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल नारायणपुर में गुरुवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस मौके पर विद्यालय की चेयरपर्सन मंजु सनगही एवं निदेशक एस के सिंह ने बीपीआरओ अलका कुमारी, बाड़ा पंचायत की मुखिया  बेबी देवी, फफौत पंचायत की मुखिया उषा देवी, सेवानिवृत्त शिक्षिका जानकी कुमारी, मैथिली कुमारी के अलावे समाजसेविका किशोरी मिश्रा, सुमन मिश्रा, सुधा मिश्रा, सरिता सुल्तनीया, बिन्दु चौधरी, रुकमिणी सिंह सहित दर्जनों महिलाओं को फूल की माला, चादर, फूलदार पौधे व बुके भेंटकर सम्मानित किया।

- Sponsored Ads-

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल नारायणपुर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन 2इस मौके पर बोलते हुए विद्यालय के निदेशक एस के सिंह ने कहा कि मैं अपने मां के नाम से स्कूल खोला हूँ, जिसका नाम चांद देवी फोर्ट पब्लिक स्कूल नारायणपुर है।उन्होंने कहा कि बच्चों का लगाव माता पिता के साथ रहता ही है, खासकर माताओं में अधिक। उन्होंने कहा कि बच्चों को गलत आदत में ढालने की दोषी उसके माता पिता व ग्रामीण हैं। निदेशक ने कहा कि महिलाएं चाहे तो एक अच्छा नागरिक बना सकती है, इसके लिए ना तो कानून की जरूरत है। महिलाएं इसके लिए स्वतः सक्षम हैं।मां बच्चे को जन्म से जिंदगी तक देती रहती है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल नारायणपुर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन 3बचपन में मुझे भी अपनी मां ने ही संस्कार दी थी,जिसके बदौलत आज मैं यहां तक पहुंचा हूँ।उन्होंने कहा कि मैने भी बच्चों को सिर्फ गुर ही सिखाया और कुछ भी नहीं। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के सिवा और कोई शिक्षा ना दें।बच्चों को बिगड़ने का समय ही नहीं दें, जिससे कि वह गलत संगति में जा सकें। इसका माताएं विशेष नजर रखें। उन्होंने बताया कि मात्र तीन वर्ष में इस विद्यालय ने 78 इंजीनियर को बनाया है। वहीं चेयरमैन मंजु सनगही ने कहा कि महिलाएं जो चाहेगी वो कर सकती है।महिला अपने परिवार, बच्चों व देश को भी बदल सकती है। महिलाएं अपनी क्षमता को पहचानें, तभी अपना अधिकार पा सकती है। इस अवसर पर स्कूली छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article