बेगूसराय में खूनी संघर्ष: जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, मारपीट का वीडियो वायरल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

बेगूसराय से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई है। इस हिंसक झड़प में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मारपीट की यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है।, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह दबंगों द्वारा एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे बरसाए जा रहे हैं।यह सनसनीखेज घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जमीनी विवाद ने देखते ही देखते रणक्षेत्र का रूप ले लिया। मारपीट के बाद काफी देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और पूरे इलाके में दहशत फैल गई।इस घटना में घायल पीड़ित मोहम्मद आकिब अली ने बताया कि यह उनकी पुश्तैनी जमीन है, जिस पर गांव के ही कुछ दबंग जबरन कब्जा करना चाह रहे थे।

बेगूसराय में खूनी संघर्ष: जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, मारपीट का वीडियो वायरल 2जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।पीड़ित ने बताया कि जमीन को लेकर मामला न्यायालय में पहले से चल रहा है, इसके बावजूद दबंगों ने जबरन कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट की गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।फिलहाल इस घटना की सूचना मिलते ही छौड़ाही थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर भी आरोपियों की पहचान करने में लगी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article