बेगूसराय में फसल के नुकसान की शिकायत करना पड़ा भारी, दबंगों ने घर में घुसकर पति-पत्नी को किया अधमरा

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर एक बार फिर दबंगई का मामला सामने आया है। जहां दबंग ने घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमला किया है। जिसमें पति और पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हैं।

- Sponsored Ads-

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजा गांव की है । पीड़ित की पहचान सुजा निवासी विक्की महतो एवं उनकी पत्नी चांदनी देवी के रूप में की गई है । पीड़ित विक्की महतो ने बताया कि गांव के ही है रामाश्रय महतो की बहू उसके खेत में लगी फसल को चरा देती थी एवं नुकसान पहुंचती थी। इस बात की शिकायत उन्होंने परिवार के लोगों से किया था।

बेगूसराय में फसल के नुकसान की शिकायत करना पड़ा भारी, दबंगों ने घर में घुसकर पति-पत्नी को किया अधमरा 2लेकिन बीती रात जब विक्की महतो खाना खाकर सोने के लिए घर चले गए तभी रामाश्रय महतो, सोनू महतो, कारण महतो धारदार हथियार लेकर पहुंचे और दोनों पति-पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल पीड़ित पक्ष ने मुफस्सिल थाने में लिखित रूप से आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है । फिलहाल पीड़ित दंपति का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article