बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने 50 रुपये के लिए दुकानदार को गोली मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

 

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने महज 50 रुपए के लिए एक दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा गांव की है। पीड़ित दुकानदार की पहचान कैथ्मा निवासी भोला साह के रूप में की गई है ।

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने 50 रुपये के लिए दुकानदार को गोली मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2दुकानदार भोला साह ने आरोप लगाया है कि कैथमा निवासी बेंगबा नामक अपराधी का दुकान में पहुंचा और सिगरेट तथा गुटखा लिया और जब भोला साह के द्वारा पैसे की मांग की गई तो उसने पैसा देने से मना कर दिया।

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने 50 रुपये के लिए दुकानदार को गोली मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 3लेकिन भोला साह ने जब उधार देने से मना कर दिया तो इसी से आक्रोशित होकर बेंगबा ने भोला साह को गोली मारकर घायल कर दिया। फिलहाल परिजनों के द्वारा भोला साह को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article