बेगूसराय: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, टाइल्स मिस्त्री की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में दर्दनाक हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बारा गांव के  समीप की है। मृतक की पहचान बारा निवासी अमर कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि अमर कुमार टाइल्स मिस्त्री का काम करते थे और अपनी बाइक से घर से निकले थे । उसी क्रम में उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

बेगूसराय: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, टाइल्स मिस्त्री की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत 2स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन अमर कुमार की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना के लिए रेफर कर दिया। जहां जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article