पेड़ काटने गए व्यक्ति की दब कर हो गई मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के भगवानपुर थाना अंतर्गत तेयाय गांव में पेड़ काटने के दौरान पेड़ के नीचे दबने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर ले जाया गया, जहां गंभीर हालत में उसे अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा रेफर कर दिया गया। ईलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Sponsored Ads-

मृतक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के चिल्हाय निवासी उत्तम सहनी के रूप मे की गई। परिजनों ने बताया कि वह पेड़ को काटने कुल 6 मजदूर के साथ गए थे। पेड़ काटने के दौरान पेड़ के नीचे दब गया जहां उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने स्थानीय थाना को सूचना दी। पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुट गयी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article