‘परीक्षा पे चर्चा’ के पंजीयन में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, हर सोमवार और गुरुवार को होगी समीक्षा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

भगवानपुर। अगले वर्ष  होने वाली  परीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की जाने वाली परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों के निबंधन की गति  काफी धीमी है। 

- Sponsored Ads-

पंजीयन की धीमी गति पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने चिंता व्यक्त करते हुए लक्ष्य के अनुरूप पंजीयन कार्य को पूरा कराने का निर्देश विभागीय अधिकारी को दिया है। इसके लिए प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा के सहायक निदेशक वीडियो कांफ्रेंसिंग सेसमीक्षा भी करेंगे। 

इसी को ले डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान बेगूसराय ने सभी प्रधान को निर्देश जारी किया है। निर्धारित समय सीमा तक दिए गए लिंक पर बच्चों, शिक्षकों व अभिभावकों से पंजीकरण कराने को कहा गया है। प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को सहायक निदेशक (मा0 शि0) के द्वारा अपराह्न चार बजे से वीडियो कॉनफेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article