शिक्षा पदाधिकारी बेगूसराय ने  विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का पोशाक में उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर जारी किया निदेश 

DNB Bharat Desk

भगवानपुर।डीईओ बेगूसराय ने  विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का पोशाक में उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर निदेश जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि विभागीय वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से समीक्षा के क्रम में निदेशक  प्राथमिक शिक्षा बिहार द्वारा जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पोशाक में नहीं रहने के कारण काफी नाराजगी व्यक्त किया गया।

- Sponsored Ads-

शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पोशाक में सुनिश्चित करने हेतु पूर्व में निदेशित किया जा चुका है।बीईओ को निदेशित किया गया है कि सभी स्तर के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में शत प्रतिशत छात्र/छात्राओं को पोशाक में उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु अपने-अपने प्रखंडाधीन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से संपर्क स्थापित कर अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article