संघ शताब्दी वर्ष: बीहट के किऊल गांव में चला व्यापक गृह संपर्क अभियान, ‘पंच परिवर्तन’ का दिया संदेश

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष निमित्त व्यापक गृह संपर्क अभियान के तहत आरएसएस बीहट नगर के दयानंद बस्ती के किऊल गांव में स्वयंसेवकों की टोली बना कर परिवार के लोगों से मिलकर संघ की 100 वर्षों की सतत यात्रा एवं वर्तमान में संघ द्वारा चलाए जा रहे पंच परिवर्तन के बारे में संवाद करते क्षेत्र भ्रमण का कार्यक्रम चलाया गया।

- Sponsored Ads-

संघ शताब्दी वर्ष: बीहट के किऊल गांव में चला व्यापक गृह संपर्क अभियान, 'पंच परिवर्तन' का दिया संदेश 2कार्यक्रम की जानकारी देते हुए स्वयंसेवक अमित ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष 2025 विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना के 100 गौरवशाली वर्ष पूरा कर चुका है। इन 100 वर्षों की यात्रा में हम स्वयंसेवकों ने कई उतार चढ़ाव देखे हैं। सेवा, समर्पण एवं संघर्ष के दम पर हमने कई लक्ष्यों को हासिल किया और आगे निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आज करोड़ों स्वयंसेवक मां भारती की सेवा में निरंतर अग्रसर है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हरेक देशवासियों को उपरोक्त सभी विषयों से अवगत कराना है।

संघ शताब्दी वर्ष: बीहट के किऊल गांव में चला व्यापक गृह संपर्क अभियान, 'पंच परिवर्तन' का दिया संदेश 3

राष्ट्रीय स्वयंसेवक सेवक संघ की गौरवशाली यात्रा के साथ ही पंच परिवर्तन के विषयों के संबंध में आग्रह क्षेत्रवासियों से कर रहे हैं। इसके अंतर्गत लोगों से सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, कुटुम्ब प्रबोधन एवं स्वदेशी के विषयों पर चर्चा करते हुए एक सशक्त, स्वाबलंबी एवं खुशहाल समाज बनाने के लिए पंच परिवर्तन में समाहित विषयों को अपनाने का आग्रह हम लोगों से कर रहे हैं। कार्यक्रम में स्वयंसेवक शिवम कुमार, अनुकूल कुमार , साहिल कुमार,  चिराग कुमार एवं युवराज कुमार  सहित टोली में दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित हुए थे।

Share This Article